पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यजमान से कहेंगे मंदिर जाएं अपने घर में ही पूजन कराएं

यजमान से कहेंगे मंदिर जाएं अपने घर में ही पूजन कराएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वब्राह्मण समाज के वरिष्ठों ने रखे विचार, पॉलीथिन में पूजन सामग्री लाने का आग्रह

सिटीरिपोर्टर|खरगोन

यजमानसे कहेंगे मंिदर जाएं या घर में पूजन कराएं। बेहतर होगा पॉलीथिन में हार, फूल, माला, नारियल लेकर आएं। कुंदा तट श्रीसिद्धि विनायक मंिदर में सर्वब्राह्मण समाज की परिचर्चा में पर्यावरण संरक्षण की बात हुई। जैवदूत डॉ. पुष्पा पटेल की अगुवाई में चर्चा में विश्वंभर कालिदास मिसर ने कहा प्लास्टिक पर प्रतिबंध को कठोरता से अमल में लाए जाने की जरूरत है। यह काम मंदिरों से शुरू हो ताे और अच्छा। पं. मधुकर भट्ट ने कहा पन्नी थैली का प्रयोग रोका जाना चाहिए। साथ ही प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों की स्थापना नहीं हो, इसके प्रयास किए जाएं। ही उनका विसर्जन नदियों में िकया जाए। श्रद्धालुओं को इससे होने वाले जलप्रदूषण के बारे में बताएं। ओमप्रकाश जोशी ने कहा हार-फूल कपड़े की थैली में लाएं। पंढ़रीनाथ बर्वे ने मंदिरों नदियों के किनारे पॉलीथिन पर रोक लगाने पर जोर दिया। परिचर्चा में पुरुषोत्तम पगारे, गजानंद चतुर्वेदी, रामेश्वर भट्ट, राहुल खोड़े, आनंद मलतारे, सुनील शर्मा, प्रफुल्ल डोगरे, विकास बड़ोले, योगेश पटेल ने भी विचार रखे।

मंदिरके बाहर लगेगा बोर्ड: सिद्धिविनायक मंिदर समिति अध्यक्ष कमलेश महाजन ने भरोसा दिलाया मंिदर के बाहर बोर्ड लगा दिया जाएगा कि पॉलीथिन लेकर मंदिर में आएं।