पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खरगोन, राजनादगांव, धार भोपाल ने जीते मुकाबले

खरगोन, राजनादगांव, धार भोपाल ने जीते मुकाबले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपड़े की बॉल, लकड़ी की स्टीक से राष्ट्रीय टीम तक पहुंचे धर्मेंद

रंगबिरंगीकिट। हाथों में स्टीक। बॉल के पीछे दौड़। चक दे की गूंज के साथ समर्थकों का उत्साह तालियों की गड़गड़ाहट। जीत पर राेमांच और हार काे टालने का संघर्ष। 11 साल बाद बुधवार को यह सब उत्कृष्ट स्कूल मैदान पर नजर आया। यहां 5 दिनी श्रीनवग्रह ट्रॉफी अभा हॉकी स्पर्धा शुरू हुई। पहले दिन चार मुकाबले हुए। खरगोन, राजनादगांव, धार भोपाल ने अपने मैच जीते।

उद्घाटन मैच में राजनंदगांव ने महू को 8-1 से एक तरफा हराया। राजनंदगांव की ओर से कुशल यादव ने 3, सुखदेव ने 2, कुलदीप, रोहित राहुल ने एक-एक गोल दागे। दूसरा मुकाबला खरगोन-बड़वानी के बीच हुआ। पहले 30 मिनट खिलाड़ियों ने पसीना बहाया। लेकिन सफलता दोनों को नहीं मिली। दूसरे हॉफ के 42वें मिनट में खरगोन ने पहला दाव खेला। टीम के निशांत ने ताकत झोंकी और पहला गोल दाग दिया। बड़वानी संभलता इसके पहले खरगोन के प्रवीण ने 45वें मिनट में फिर एक गोल लगाकर बढ़त हासिल की। मैच के आखिरी पलों में बड़वानी के सिद्धार्थ ने एक मात्र गोल किया। खरगोन 2-1 से जीता। तीसरा मुकाबला दोपहर 3 बजे सांई सेंटर धार डीएचए बालाघाट के बीच हुआ। इसमें धार पहले हॉफ से ही बालाघाट पर भारी रही। धार ने मैच 8-2 से जीता। धार के विजय यादव 4, अरुण पाल ने 2 रोहित राजधार कप्तान धर्मेंद्र ने एक-एक गोल किए। बालाघाट की ओर से राघवेंद्र फैजान ने एक-एक गोल किए। समिति संयोजक विपिन गौर कक्कासिंह छाबड़ा ने बताया मुख्य अतिथि डीआईजी डीके आर्य थे। अध्यक्षता जिपं अध्यक्ष जगदीश पटेल ने की। विशेष अतिथि कलेक्टर नीरज दुबे एसपी अमितसिंह थे। अतिथियों ने हाॅकी के जादूगर ध्यानचंद जिले के हाॅकी खिलाड़ी स्व. मो. इकबाल उस्ताद के चित्र की पूजाकर दीप प्रज्ज्वलित किया। गुरुवार के मुकाबले सुबह तय होंगे।

चौथेमुकाबले में भोपाल को मिली जीत: पहलेदिन का आखिरी मुकाबला सांई सेंटर भोपाल ईगल क्लब नागपुर में हुआ। पहले हॉफ में यहां भी दोनों टीम गोल के लिए तरसी लेकिन दूसरे ऑफ के 40वें मिनट में भोपाल के मनीष गर्ग ने पहला गोल लगाकर टीम को बढ़त दिलाई। नागपुर संभलती इसके पहले 45वें मिनट में अविनाश सेन ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और दूसरा गोल भी कर दिया। भोपाल ने यह मैच 2-0 से जीता।

धर्मेंद्र ने कहा- पिताजी की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। भाई प्लम्बर है। गांव प्रधान तेजबहादुरसिंह ने पहली स्टीक लाकर दी। उनका विश्वास है कि मैं गांव का नाम रोशन करूंगा। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहा हूं।

गांव प्रधान ने दिलाई पहली स्टीक

खिलाड़ियों के साथ श्रेष्ठ दर्शक होंगे पुरस्कृत

स्पर्धाके दौरान पांच दिनों तक इनामों की बौछार होगी। खिलाड़ियों के साथ 5 श्रेष्ठ दर्शकों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए एसपी ने 5 लोगों की स्क्रेनिंग कमेटी बनाई है। स्पर्धा के दौरान श्रेष्ठ दर्शकों का चयन करेंगे। समापन पर पुरस्कृत करेंगे। प्रचार प्रसार समिति के प्रभुराम मालवीय, रफीक बेग मिर्जा ने बताया रैफरी नीरज राय भोपाल, गुलाम मोहम्मद जबलपुर, शफीउद्दीन अमरावती, रणजीत जबलपुर थे। स्कोरर दीपक वाघ, नवीन जोशी, राजेश कदम विजय पाटील थे। कांमेंट्री दीपक पटेल मेहबूब खान ने किया।

हार टालने के लिए संघर्ष करते बड़वानी (नीली जर्सी) के खिलाड़़ी।