पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज के उच्च ग्रेड के लिए नैक टीम मार्च में करेगी परीक्षण

कॉलेज के उच्च ग्रेड के लिए नैक टीम मार्च में करेगी परीक्षण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीजीकॉलेज को उच्च ग्रेड मिले इसलिए नैक की टीम मार्च में परीक्षण करने आएगी। इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को प्रोफेसर्स की बैठक दोपहर 12 बजे हुई। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सुमित्रा वास्केल ने की। नैक प्रभारी अंग्रेजी के प्राध्यापक डॉ. अखिलेश बार्चे ने पॉवर प्रजेंटेशन से परीक्षण की जानकारी दी। प्राचार्य ने बताया परीक्षण में महत्वपूर्ण काम नैक की जांच है उस पर मंथन हुआ। नैक प्रभारी ने कहा- अनुदान आयोग नई दिल्ली ने देश में संचालित यूनिवर्सिटी एवं कॉलेजों को अनुदान की पात्रता के लिए नैक परीक्षण जरूरी किया है। प्राचार्य निरीक्षण की तैयारियों के लिए कॉलेज स्तर पर गठित समितियों को जानकारी जुटाने निर्धारित समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।