- Hindi News
- रासेयो इकाई ने सात दिनी शिविर में लोगों को दिया जागरुकता का संदेश
रासेयो इकाई ने सात दिनी शिविर में लोगों को दिया जागरुकता का संदेश
खरगोन | पीजीकॉलेज की रासेयो इकाई का सात दिनी शिविर गुुरुवार से रणगांव में लगा। पहले दिन सफाई के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सुदामा ठाकरे ने बताया 18 फरवरी तक शिविरािर्थयों द्वारा बेटी बचाओ अभियान, मतदाता जागरुकता, आधार कार्ड की उपयोगिता, शाला त्यागी बच्चों को स्कूल भेजना आदि के लिए प्रेरित किया जाएगा। बौद्धिक सत्र के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।