श्याम संग भक्तों ने खेली केसर की होली
तड़के तीन बजे भक्तों ने श्याम बाबा संग केसर, गुलाब इत्र से होली खेली। सुबह 6 बजे तक भजनों की स्वर लहरियों में गोते लगाते रहे। कृषि उपज मंडी में श्रीखाटू श्याम सेवक के श्रीखाटूश्याम वंदना महोत्सव में कन्नौज से मंगाए केसर-गुलाब इत्र से पंडाल महक उठा। रात बढ़ने के साथ पंडाल छोटा पड़ने लगा। व्यवस्थाएं संभालने वाले संघ परिवार के सदस्यों के साथ महिलाएं-पुरुष बाबा के रंग में रंगे नजर आए। महोत्सव के आिखरी दिन शुक्रवार को विश्वसखा कॉलोनी में बाबा की महाआरती के बाद प्रसादी बांटी जाएगी।
मध्यराित्र के बाद भजन गायक संजय पारीक ने मोर्चा संभाला। उनके सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर समां बांधा। भक्त भावविभोर हुए कि आंसू भी नहीं रोक पाए। भक्ति की निरझर धारा में स्नान करते, गोते लगाते भजनाें का कारवां आगे बढ़ता गया। संजय सेन ने इसमें चार चांद लगाए। इसके पहले पुरुषोत्तम शर्मा ने गणेश वंदना बाबा के शृंगार की महिमा गाई। बीच में कहा, वे गायक नहीं हैं, बस बाबा का प्रसाद है, जो बांट रहे हैं। श्रीखाटूश्याम धाम के श्री शर्मा के सान्निध्य में अनुष्ठान में संघ की ओर से भजन गायकों सूरजगढ़ राजस्थान से बाबा का निशान लेकर पहुंचे भगतजी काे सम्मानित किया।
श्री खाटू श्याम वंदना महोत्सव में होली खेलते भक्त।