- Hindi News
- फेरीवाले के बेटे ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर ट्राॅफी बांटी
फेरीवाले के बेटे ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर ट्राॅफी बांटी
श्रीनवग्रह ट्राॅफी हाॅकी स्पर्धा के दूसरे दिन गुरुवार को जालंधर, राउरकेला ने मैच जीते। मेजबान खरगोन टीम तीसरे दौर में पहुंची। मैच में एसपी अमितसिंह ने दर्शक दीर्घा में बैठे खसखसवाड़ी निवासी फेरीवाले रसीद खान के 11 वर्षीय बेटे रिजवान को मुख्य अतिथि बनाया। एसपी खिलाड़ियों का परिचय लेने आए थे। मैदान में ताली बजाकर हौसला बढ़ा रहे रिजवान को बुलाया अतिथियों की सीट पर बैठा दिया। मैच खत्म होने के बाद उसी ने मैन ऑफ मैच ट्रॉफी दी। माइक से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। खुद का परिचय दिया कि वह 5वीं का छात्र है। पिताजी फल बेचते हैं। पढ़ लिखकर नाैकरी करना चाहता है।
सुबह 11 से शाम 5.30 बजे तक तीन मुकाबले हुए, इसमें जालंधर ने पुलिस अकादमी भोपाल, राउरकेला उड़ीसा ने धार को और खरगोन ने बैतूल का हराया। स्टीक के शॉट से मैच देख रहे पीजी कॉलेज छात्र जितेंद्र भाबर घायल हो गया। कलेक्टर नीरज दुबे हॉकी संघ सदस्यों ने हालचाल जाने। जिला हाॅकी संघ के सचिव इकबाल खान, स्पर्धा सचिव जयराज दांगी ने बताया टीमों के बेस्ट खिलाड़ियों को अतिथि बने रिजवान ने शील्ड दी।
पहला मुकाबला जालंधर-भोपाल में हुआ। भोपाल पर 3 गोल दागे। दूसरे हॉफ में भी फिर 3 गोल किए। भोपाल टीम एक ही गोल उतार पाई। जालंधर ने 6-1 से मुकाबला जीता। जालंधर के घनश्याम (2), जोखन पाल (2), जगदेव एवं लक्की ने (1-1) गोल किए। दूसरा मुकाबले में राउलकेला उड़ीसा के अशोक जन्मा (3 गोल) के अलावा अशोक संदीप ने भी एक-एक गोल ने धार को 5-0 से एकतरफा हराया।
बेस्ट प्लेयर की ट्रॉफी एसपी अमितसिंह ने रिजवान के हाथों दिलवाई।
खरगोन टीम जीती
मेजबानखरगोन टीम का दूसरे दिन बैतूल से मैच था। विजय ने खेल के पहले 7वें मिनट में गोल दागकर प्रतिद्वंद्वी टीम को बैकफुट पर ला दिया। बैतूल टीम ने पलटवार कर अख्तर अहमद के 2 गोल की मदद से मैच को रोमांचक मोड़ पर ला किया लेकिन दूसरे हॉफ में खरगोन ने तेज खेल दिखाते शैलेष दांगी निशांत पटेल के 1-1 गोल दागकर बढ़त बना ली। 4-2 से मैच जीत लिया।