पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर बैठे ऑनलाइन चुन सकेंगे कॉलेज

घर बैठे ऑनलाइन चुन सकेंगे कॉलेज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरगोन| 12वींमें पढ़ रहे विद्यार्थी ऑनलाइन कॉलेज चुन सकेंगे। घर बैठे इंटरनेट के जरिए पंजीयन भी किया जा सकता है। इसके लिए हर कॉलेज में हेल्प डेस्क खोली जाएगी। पंजीयन के अभाव में उन्हें प्रवेश नहीं मिलेगा। पोर्टल पर आवेदक सभी सरकारी निजी कॉलेज में संचालित कोर्स देख, चुन सकते हैं। पीजी कॉलेज प्राचार्य सुमित्रा वास्केल ने गुरुवार कॉलेज चलें अभियान के तहत ब्लॉक के प्राचार्यों की बैठक में जानकारी दी। उन्होंने कहा रिजल्ट का इंतजार किए बिना विद्यार्थियों को पंजीयन के लिए प्रेरित करें। पूरक आने पर भी प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रवेश लेना होगा। फेल होने पर फीस लौटा दी जाएगी। प्राचार्य ने कहा हर कॉलेज में विद्यार्थियों की सहायता के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया, आवेदन पत्र भरने की जानकारी दस्तावेजों के सत्यापन संबंधी निर्देशों को बोर्ड पर लगाएं। सहायता मार्गदर्शन के लिए हेल्प सेंटर खोले जाएं। अजा-अजजा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए जाति, मूल निवासी आय आदि के लिए प्रमाण पत्र बनाओ अभियान चलाया जाए। प्राचार्यों से ऑनलाइन प्रवेश के संबंध में 25 फरवरी को फीडबैक लिया जाएगा।