- Hindi News
- यात्रा के प्रचारकों से मारपीट के आरोप को गलत बताया
यात्रा के प्रचारकों से मारपीट के आरोप को गलत बताया
यात्रा के प्रचारकों से मारपीट के आरोप को गलत बताया
खरगोन|पीजी कॉलेजके सामने शनिवार को चुनरी यात्रा का प्रचार कर रहे लोगों से मारपीट का मामला सामने आया था। कुछ लोगों ने पुलिस को बताया था वाहन पर डीजे लगाकर यात्रा का प्रचार कर रहे थे। इस दौरान जाकिर उर्फ कल्लू भुट्टो और उसके अन्य साथियों ने मारपीट की। रविवार को कुछ लोगों ने एएसपी राजेश दंडोतिया को फिर ज्ञापन सौंपा और जाकिर उर्फ कल्लू भुट्टो पर लगाए आरोप निराधार बताए।