पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज गाजे बाजे के साथ मेले में भ्रमण करेंगे राजा श्रीनवग्रह

आज गाजे-बाजे के साथ मेले में भ्रमण करेंगे राजा श्रीनवग्रह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पालकी यात्रा : 125 साल से चली रही परंपरा व्यापारी करेंगे महाआरती

सिटीरिपोर्टर|खरगोन

श्रीनवग्रहमंदिर से नवग्रह मेले में गुरुवार पालकी यात्रा निकाली जाएगी। नवग्रह देवता को नगर के राजा के रूप में पूजा जाता है। इसे नवग्रह की नगरी कहा जाता है। मंदिर पं. लोकेश जागीरदार ने बताया इस वर्ष नवग्रह महाराज का डोला मंदिर प्रांगण से प्रस्थान करेगा। सबसे पहले पूजा अर्चना के साथ नवग्रह भगवान की प्रतीकात्मक प्रतिमा को फूलों से शृंगारित पालकी में विराजित कर मंदिर से ढोल बैंड बाजे के साथ नवग्रह महाराज का जयघोष करते हुए डोले के रूप में भ्रमण के लिए ले जाया जाएगा।

नवग्रह महाराज का डोला गुरुवार साप्ताहिक हाट में भ्रमण करेगा, इसके बाद नवग्रह मेले में प्रवेश करेगा। मेले में प्रवेश पर नगरपालिका अध्यक्ष, सीएमओ और मेला अफसर पूजन कर अगवानी करेंगे। मेला प्रांगण में भ्रमण के दौरान मेला व्यापारी पालकी की पूजा करेंगे। भ्रमण के दौरान ही महाआरती होगी।

1887से चली रही परंपरा: मंदिरपुजारी ने बताया पालकी यात्रा का ऐतिहासिक महत्व है। यह1887 से निकल रही है। मेला शुरू होने के पांचवें गुरुवार पालकी निकाली जाती है। पहले मेला मार्गशीर्ष पूर्णिमा से पौष पूर्णिमा तक हिंदू तिथि के अनुसार लगता था। अब नगर पालिका मेला अंग्रेजी तारीख से लगाती है। ऐसे में मेला समापन के पहले आने वाले गुरुवार को साप्ताहिक हाट के दिवस यह डोला निकाला जाता है।