- Hindi News
- ममता अभियान : वाहनों में लगे जीपीएस कलेक्टर ने किया निरीक्षण
ममता अभियान : वाहनों में लगे जीपीएस कलेक्टर ने किया निरीक्षण
ममता अभियान : वाहनों में लगे जीपीएस कलेक्टर ने किया निरीक्षण
खरगोन|जिले में1 सितंबर से शुरू ममता अभियान के दूसरे चरण में वाहनों में बुधवार जीपीएस लगाए गए। कलेक्टर नीरज दुबे, सीएमएचओ डॉ. विराज भालके, ममता अभियान प्रभारी भारती पटेल ने निरीक्षण किया। कलेक्टर द्वारा वाहनों में प्रचार-प्रसार, दवाईयों की जानकारियां ली गई। अभियान में स्वास्थ्य योजनाओं कार्यक्रमों से संबंधित 12 घटकों से वीडियो संदेश से जागरुक किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा रथ के 12 घटकों के वीडियो संदेशों के साथ साथ मुख्यतः हाईरिस्क प्रेंगनेंसी, बाल विवाह एवं कुपोषित बच्चों से संबंधित वीडियो संदेश ज्यादा से ज्यादा दिखाए जाए। सीएमएचओ डॉ. भालके ने शाम 5 बजे पत्रकार वार्ता में अभियान की जानकारी दी।