अग्रसेनजी महाराज जन्मोत्सव
आनंद मेले में संगीत निशा के बिखरे रंग, झूमे समाजजन
खरगोन|अग्रेय गणराजके संस्थापक तथा अग्र बंधुओं के कुलपिता पूज्य अग्रसेनजी महाराज की 5199वीं जयंती जन्मोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को सीता मंगल भवन में विभिन्न स्पर्धाएं हुई। दोपहर में युवतियों एवं महिलाओं के लिए डिस्पोजल से आकृति बनाना, पगल्ये बनाना, चेअर रेस, न्यूज पेपर की पट्टी पर सिक्के जमाना, ताश के पत्तों से पहाड़ बनाना जैसी स्पर्धाएं हुई। इसके पहले मंगलवार को आनंद मेला लगाया गया। इसमें आर्केस्ट्रा आलाप की सुमधुर प्रस्तुतियों से समाजजन झूम उठे। समाज के राजेश अग्रवाल ने बताया अग्रसेनजी महाराज के जयंती (शारदीय नवरात्रि की पड़वा) गुरुवार को समाजजन शाम 5 बजे शोभायात्रा निकालेंगे। इसकी शुरुआत तिलक पथ स्थित यशवंत लाइब्रेरी से होगी जो मुख्य मार्गों से सीतामंगल भवन पहुंचेगी।