देश विरोधी नारे लगाने वालों पर कार्रवाई हो
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विद्यालय (जेएनयू) में देश विरोधी नारे लगाने के मामले में शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पीजी कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया। परिषद ने नारेबाजी करते हुए देश विरोधी नारे लगाने वाले वामपंथी छात्र संगठन (एआईएसए) व एसएफआई पर कार्रवाई के साथ ही कुलपति जगदीश कुमार को निष्कासित करने की मांग की है।
अभाविप जिला संयोजक सचिन पाठक व भोलू कर्मा ने बताया वामपंथी राजनैतिक संगठनों द्वारा जवाहरलाल नेहरू युनिवर्सिटी में छात्रों को भटकाकर देशद्रोह का पाठ पढ़ाया जा रहा है। जेएनयू शिक्षा का मंदिर है। यहां सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर पढ़ने वाले छात्रों को कम शुल्क में शिक्षा देती है। ताकि वो देश के उच्च पद पर आसिन होकर देश हित में कार्य करें। लेकिन जेएनयू में इसके उलट हो रहा है। यहां अध्ययनरत छात्र पड़ोसी देश पाकिस्तान के नारे लगाकर देशद्रोह का कृत्य कर रहे हैं। इस दौरान अभाविप के नगर अध्यक्ष रजत सांवनेर, नगर मंत्री प्रफुल्ल पंढाणे, कॉलेज अध्यक्ष गौरव जोशी, अमन लाड़, गगन, सतीश कर्मा, सतीश सागोरे, प्रशांत उधले सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
अभाविप सदस्यों ने नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग की।