पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला अध्यापकों ने संतान पालन अवकाश निरस्त करने का विरोध किया

महिला अध्यापकों ने संतान पालन अवकाश निरस्त करने का विरोध किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला अध्यापकों ने संतान पालन अवकाश निरस्त करने का विरोध किया

खरगोन |
मप्र शासकीय अध्यापक संगठन व महिला मोर्चा ने गुरुवार को 730 दिन का संतान पालन अवकाश सहित 9 सूत्रीय मांगों के लिए रैली निकालकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। संगठन ने सीएम के नाम डिप्टी कलेक्टर राजेंद्रसिंह को ज्ञापन देकर निर्णय वापस लेने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। महिला मोर्चा प्रमुख दीपाली यादव, उज्जवला यादव, वंदना मोडक, अर्शी शेख व जिलाध्यक्ष विनोद पंडित ने बताया वित्तीय विभाग ने 22 अगस्त 2015 को आदेश दिया था। इसमें प्रदेश में कार्यरत समस्त महिला कर्मचारियों को 730 दिन के संतान पालन अवकाश की पात्रता दी गई थी। अभी हाल ही में एक वीडियो कॉफ्रेंसिंग के दौरान आयुक्त लोक शिक्षण ने अवकाश से महिला अध्यापक कर्मचारियों को पात्रता नहीं होने संबंधी निर्देश दिए थे। कई जिलों में जिला शिक्षाधिकारियों द्वारा महिला अध्यापकों के संतान पालन अवकाश को निरस्त करते हुए उन्हें कार्यभार करने का दबाव बनाया जा रहा है। महिला शिक्षकों ने कहा, यदि फैसला निरस्त नहीं किया तो आंदोलन करेंगे। इसके अलावा अन्य मांगों निराकरण किया जाए।

खबरें और भी हैं...