पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीने का पानी और सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे

पीने का पानी और सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीने का पानी और सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे
खरगोन | कसरावद विधानसभा क्षेत्र में पेयजल संकट को लेकर बलकवाड़ा व बामंदी से लगे 23 आदिवासी गांवों में समस्या हल करने के लिए विधायक सचिन यादव ने कृषि विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजा है। यादव ने बताया जनसंपर्क के दौरान बलकवाड़ा, डोलानी,सिनगुन, हीरापुर, बिलिदड, डाबरी, भैंसावद, रसवां आदि गांवों में लोगों ने परेशानी बताई थी। प्रमुख सचिव को बलकवाड़ा कलस्टर का नेशनल मिशन फॉर सस्टेनेबल एग्रीकल्चर योजना में चयन कर योजना बनाने की मांग की है। समस्या दूर करने के लिए साटक तालाब बामंदी से लिपट योजना बनाकर पानी देने की भी मांग की जाएगी।

खबरें और भी हैं...