खर्राटे एवं मूक-बधिर बच्चों की समस्या का आसान इलाज
खरगोन | (बिजनेस न्यूज) | मुंबई के सुप्रतिष्ठित नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक एमएस (ई.एन.टी.), डीएनबी ने हजारों मरीजों पर किए गए शोध एवं अध्ययन के आधार पर कहा है कि सोते समय खर्राटे आने की समस्या अब लाइलाज नहीं है, बल्कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में इसका सफल उपचार संभव है। उन्होने बताया खर्राटे आने की समस्या सांस की नली के सिकुडऩे से उत्पन्न होती है। समस्या को दूरबीन द्वारा ऑपरेशन कर ठीक किया जा सकता है। डॉ. दीपक द्वारा मूक बधिर बच्चों का परीक्षण उपरांत आवश्यक होने पर ऑपरेशन भारत सरकार की स्कीम की अंतर्गत निःशुल्क किया जा सकेगा। डॉ. दीपक 13 फरवरी शनिवार को सशुल्क परामर्श एवं ऑपरेशन हेतु विजयलक्ष्मी हॉस्पिटल मे सुबह 11 से 4 बजे तक एवं 14 फरवरी रविवार को सुबह 10 से 3 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। हॉस्पिटल के चेयरमेन परसराम चौहान ने बताया नाक, कान एवं गले के फैले हुए ऑपरेशन, कान के परदे एवं नासुर एवं चिपकी हड्डी के ऑपरेशन, साइनस नाक के मस्से एवं बढ़ी हुई हड्डी के ऑपरेशन एवं नाक की प्लास्टिक सर्जरी, थाईराईड एवं पेरोटिड की गठान के ऑपरेशन स्वरयंत्र श्वांस की नली, जीभ व जबड़े के कैंसर का लेजर पध्दति द्वारा ऑपरेशन करेंगें।