बामंदा में होगा पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ
बालसमुद | अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार ग्राम बामंदा में 19 फरवरी से पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ व संस्कार महोत्सव करेगा। कार्यक्रम के लिए श्री राम में बैठक हुई। इसमें खरगोन से आई सुनीता दीदी ने कहा यज्ञ और संस्कारों से परिवारों में देव मानवों का निर्माण होता है। गायत्री वेदमाता, देवमाता और विश्वमाता के रूप में आई है। कई पुण्यकर्मों के बाद मानव जीवन मिला है। 19 फरवरी को कलश यात्रा निकलेगी। शाम को ऋषि संदेश होगा। बैठक में भारत पटेल, बद्रीलाल पटेल, योगेश पाटीदार और गटकरी पटेल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।