पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लक्जरी कार से महंगी बिकी यूपी की घोड़ी, बादाम दूध है खुराक

लक्जरी कार से महंगी बिकी यूपी की घोड़ी चांदनी, बादाम-दूध है खुराक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेतिया (बड़वानी)। महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के सारंगखेड़ा के घोड़ा मेले में रविवार को लक्जरी कार से महंगी यूपी की चांदनी नामक घोड़ी बिकी। सिडान, टाटा हुंडई, मारुति सहित अन्य नामी कंपनियों के लग्जरी कार सेगमेंट से ज्यादा मंहगी बोली लगी। इसे 15 लाख रुपए में महाराष्ट्र के केसरी पुरस्कार से सम्मानित राहुल ने खरीदी। मेले में पहली बार इतनी महंगी कीमत में घोड़ी बिकी है।

बादाम दूध है खुराक : चांदनी को रोजाना 5 किलो चना, तीन अंडे, घी ट्रायफूट में बादाम, दो लीटर दूध की डाईट है। चांदनी की चमक कायम रखने के लिए शैंपू से नहलाकर तेल की मालिश की जाती है।
घोड़ों का मेला : 15 लाख में बिकी
15 लाख रुपए में चांदनी नाम की घोड़ी खरीदी।