बीड़। मोहदगांव में उप्र से आए परिवार द्वारा दिखाए जा रहे हैरतअंगेज कारनामे देखने के लिए खासी भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार रात युवाओं ने साइकल, आग आदि के खेल दिखाए। यह देख ग्रामीणों ने दांतों तले अंगुली दबा ली। युवक ने सिर पर आग जलाकर चाय बनाकर दिखाई तो लोग आश्चर्यचकित हो उठे। खास बात यह रही कि करतबबाजी नि:शुल्क दिखाई गई।