पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा, सवा लाख दीपदान से झिलमिलाएगी नर्मदा महा काकड़ा आरती

हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा, सवा लाख दीपदान से झिलमिलाएगी नर्मदा महा काकड़ा आरती

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओंकारेश्वर। शिव की नगरी में शिव पुत्री नर्मदा का जयंती उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। रविवार को जयंती दिवस पर पंचामृत अभिषेक, आरती, पुष्प वर्षा, शाम को सवा लाख दीपदान और महा काकड़ा आरती होगी। रात में भव्य आतिशबाजी की जाएगी। पूरी तीर्थनगरी बिजली की रोशनी से जगमगा रही है।

मां नर्मदा के जन्म समय दोपहर 12 बजे हजारों भक्तों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रत्येक घाट पर पंचामृत अभिषेक से कार्यक्रम शुरू होगा। इस दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी। उत्तर तट से दक्षिण तट तक चुनरी अर्पण होगा। शाम 4 बजे जेपी चौक से भव्य शोभायात्रा ढोल-ढमाकों और बैंडबाजे के साथ निकलेगी। नगर भ्रमण के बाद यात्रा गोमुख घाट पर पहुंचेगी।
यहां शाम 6 बजे से नर्मदा के दोनों तटों से सवा लाख दीपदान तथा 7.30 बजे महा काकड़ा आरती व आतिशबाजी होगी। महोत्सव में पं. कमल किशोर नागर, महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद गिरी, स्वामी प्रणवानंदजी सरस्वती, महामंडलेश्वर हनुमान दास महाराज, महंत मंगलदास त्यागी महाराज, स्वामी शिवोहम भारती, वेदाचार्य पं. सुभाष महाराज, बजरंग दास महाराज, किंकर स्वरूपानंदजी, पं. राजराजेश्वर दीक्षित, धर्मेंद्र पुरी महाराज सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहेंगे।

नर्मदा अभिषेक व सामूहिक दीपदान आज
हरसूद. नर्मदा जयंती पर रविवार को परशुराम सेवा समिति हरसूद (छनेरा) के तत्वावधान में शाम 5 बजे घोड़ा पछाड़ नदी पर सामूहिक दीपदान किया जाएगा। इससे पूर्व नार्मदीय ब्राह्मण समाज द्वारा सुबह 7.30 बजे श्रीराम मंदिर पटेल चौक छनेरा में मां नर्मदा का अभिषेक व पूजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे सेक्टर 5 स्थित नार्मदीय धर्मशाला में विष्णु सहनाम एवं नर्मदा पुराण का पाठ किया जाएगा। प्रसादी उपरांत समाज के वरिष्ठ नागरिकों का अभिनंदन भी होगा।

जगमगा रही तीर्थनगरी
नर्मदा के घाटों पर बनाए गए मंच, मंदिर शिखर, राजमहल, नर्मदा तट के भवन, ओंकार पर्वत की पहाडिय़ां बिजली की रोशनी से जगमगा रही हैं। चारों और उत्सव का माहौल है। मालवा, निमाड़, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित विदेशी सैलानी शनिवार को ही तीर्थनगरी पहुंच गए हैं। नगर परिषद, मंदिर संस्थान व प्रशासन ने उत्सव के लिए व्यापक इंतजाम कर लिए है।
खबरें और भी हैं...