बीड़| न्यू मॉडल शिशु मंदिर में शनिवार को अकोला से आए कलाकारों ने कई हैरतअंगेज करतब दिखाए। आंख की पलकों से दो ईंट उठाते युवक को देख बच्चों के साथ बड़े भी चकित हो गए। गांव में डेरा डाले दोनों कलाकार सलीम रसीद रिश्ते में भाई हैं।
उन्होंने पत्थरों को हाथों से तोड़ा तो बालों में साइकल बांधकर मैदान में घुमा दी। बच्चों ने उन्हें 1100 रुपए इकट्ठा कर दिए। स्कूल की ओर से प्रमाण पत्र दिया गया।