भीलवाड़ा (राजस्थान). दस साल के बच्चे को रास्ते में मिले पटाखे ने ऐसा दर्द दिया कि दो साल से उसका एक ही हाथ काम कर रहा है। दूसरा हाथ एक अंगूठे को बचाने के लिए डॉक्टर्स ने पेट से जोड़ दिया। अब इस हाथ को पेट से अलग करने के लिए आवश्यक ऑपरेशन को लेकर गरीब माता-पिता परेशान है।
सुखाडिय़ा सर्किल क्षेत्र में रहने वाला कालू बावरिया के अनुसार वह दो साल पहले मजदूरी (गुब्बारे बेचने) के लिए चेन्नई गया था। साथ में बेटा वीरू (अभी दस वर्ष) भी था। कालू के अनुसार वीरू को रास्ते में एक पटाखा मिला, जिसे उसने हाथ में उठा लिया। यह पटाखा वीरू के हाथ में फट गया। उसके दांये हाथ की अंगुली खत्म हो गई। अंगूठा भी बुरी तरह से जख्मी हो गया था। कालू ने बेटे का वहीं के एक अस्पताल में उपचार कराया। डॉक्टर्स ने अंगूठे को बचाने के लिए ऑपरेशन कर अंगूठे को पेट से जोड़ दिया।
इस घटना के बाद से वीरू पेट से चिपके हाथ को लेकर परेशानी झेल रहा है। हाथ को पेट से अलग कराने को लेकर अब माता-पिता परेशान हैं। बावरी दंपती, बच्चे को लेकर बुधवार को बाल कल्याण समिति की सदस्या मंजू पोखरना के पास पहुंचे। पोखरना ने ऑपरेशन के लिए दंपती को मदद का भरोसा दिया है।
रोजमर्रा के जीवन में हम हर दिन कुछ ऐसी खबरों से दो-चार होते हैं जो आम खबरों से कुछ अगल होती हैं। हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे ही खबरों की एक सीरीज। आगे की स्लाइड में पढ़ें, पीड़ित बहू को लेकर एसपी के पास पहुंची सास और कहा, "बेटे को जेल भेज दो।"