पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेरी थाली सबसे अच्छी...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा. श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव शुक्रवार सुबह ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ। महोत्सव 25 सितंबर तक मनाया जाएगा। शुक्रवार सुबह ध्वजारोहण के बाद कपल चेयर रेस हुई। इसमें युगल शामिल हुए। दोपहर में व्यंजन प्रतियोगिता के तहत थाली सजाई गई।
इसमें पांच व्यंजन रखे गए। महिलाओं ने अपने अनुभव के आधार पर थाली को सजाया। सभी को अपनी थाली अच्छी लग रही थी। डिस्पोजेबल से आकृति बनाओ एवं शाम को बच्चों की बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष उमा अग्रवाल समाज की महिलाएं मौजूद थी। शनिवार दोपहर 3 बजे मिट्टी के शिवलिंग बनाने की प्रतियोगिता, शाम 4 बजे 5 के सिक्के की पैकिंग प्रतियोगिता, रात 8 बजे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।