खंडवा. मंगलवार दोपहर 2.30 बजे महिला सेल में आए पति ने कहा- उसकी पत्नी के एक व्यक्ति से अवैध संबंध है। यकीन नहीं आता तो अभी घर चलकर देख लो।
महिला सेल डीएसपी सुनीता रावत टीम के साथ माताचौक के प्रगति नगर स्थिति घर पहुंची। यहां पत्नी अपने प्रेमी सुरेश सीताराम जगताप के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली। पुलिस ने दोनों को पकड़ा और महिला सेल के कार्यालय ले आए। यहां पत्नी को घुटनों के बल बैठाकर पति से माफी मंगवाई। उसके घुटनों के नीचे कंकड़ रखे, ताकि दर्द का अहसास हो और अपने किए पर शर्मिंदा हो सकें। आरोपी प्रेमी सुरेश जगताप के खिलाफ केस दर्ज किया।
आगे की स्लाइड में पढ़ें, बेटी और बेटे ने कहा- ऐसी मां को कड़ी से कड़ी सजा मिले