कॉलेज में भौतिकी कम्प्यूटर लैब बनेगी
एसबीएनपीजी कॉलेज को अधोसंरचनात्मक विकास के लिए राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) से दो करोड़ रुपए मिलना है। इससे कॉलेज में भौतिकी लैब का रिनोवेशन, अतिरिक्त कक्षाें का निर्माण, कम्प्यूटर सेंटर का निर्माण बुक्स जर्नल्स की खरीदी होगी। इसके लिए रूसा के पदाधिकारियों ने कॉलेज प्रबंधन को निर्माण कार्यों की 12 फरवरी तक विस्तृत रिपोर्ट (डीपीआर) बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैं।
रूसा के निर्देश पर कॉलेज प्रबंधन ने पीडब्ल्यूडी की निर्माण शाखा पीआईयू को निर्माण कार्यों की डीपीआर बनाने को कहा है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. एन.एल. गुप्ता प्रशासनिक अफसर डॉ. प्रमोद पंडित ने कहा रूसा ने दो करोड़ रुपए को तीन हिस्सों में बांटा गया है। उन्होंने कहा 70 लाख रुपए कॉलेज में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण पर खर्च किए जाना है। 70 लाख रुपए से भौतिकी लैब अन्य भवन का रिनोवेशन कार्य होगा। 60 लाख रुपए से कम्प्यूटर सेंटर का निर्माण, कम्प्यूटर, अन्य उपकरण बुक्स, जर्नल्स की खरीदारी की जाएगी। डॉ. पंडित ने कहा ऑनलाइन एग्जाम के चलते कॉलेज में कम्प्यूटर सेंटर शुरू किया जाएगा। ताकि विद्यार्थियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। साथ ही शोधार्थी विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बुक्स रिसर्च जर्नल्स की खरीदी की जाएगी। निर्माण कार्यों के लिए डीपीआर तैयार कराई जा रही है। उन्होंने 12 फरवरी तक रूसा को डीपीआर भेजने की बात कही है। उधर, नेशनल असेसमेंट एंड एक्रीडिएशन काउंसिल बैंगलुरू से गर्ल्स कॉलेज अंजड़ कॉलेज ने संस्थाओं के मौजूदा संसाधनों का मूल्यांकन कराया है। डॉ. पंडित ने कहा नैक मूल्यांकन करा चुके कॉलेज को रूसा अधोसंरचनात्मक विकास के लिए राशि दे रही है। इसके तहत अंजड़ कॉलेज बड़वानी के गर्ल्स कॉलेज को भी 2-2 करोड़ रुपए मिलना है। दोनों संस्था के प्राचार्य डीपीआर तैयार करा रहे हैं।
एसबीएन पीजी कॉलेज।