कॅरियर काउंसिलिंग विज्ञान मेला शुरू
विद्यार्थियों को रोजगार के बारे में जानकारी दी
भास्करसंवाददाता|अंजड़
शारदाउमावि में सोमवार को कॅरियर मार्गदर्शन के साथ विज्ञान मेले की शुरुआत हुई। इसमें विद्यार्थियों को रोजगार के क्षेत्र के बारे में जानकारी दी गई। 10वीं 12वीं के विद्यार्थियों को कॅरियर से जुड़े सवालों के जवाब दिए गए। विद्यार्थियों को भविष्य में विषयों और कार्य क्षेत्र को चुनने की सीख दी गई। मुख्य अतिथि बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी केरवां के प्राचार्य जीएम दावंडे ने आगामी समय में भारत में विकसित होने वाले उद्योगों की जानकारी दी। विद्यार्थी उनके लिए किस प्रकार से अपनी तैयारी करें, इसकी भी जानकारी दी। प्राक्टोलर्न शिक्षा समिति ने विज्ञान मेले का आयोजन किया। इसमें स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल्स का निरीक्षण किया। प्राक्टोलर्न शिक्षा समिति मप्र के अलग-अलग जिलों में इस तरह के आयोजन साल भर आयोजित करता है। विद्यािर्थयों को रोजगार के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही भविष्य में विषयों और कार्य क्षेत्र को चुनने की सीख दी गई। इस दौरान संकेत गुप्ता, डॉ. सुनील गोयल, डॉ. उमेश काकेश्वर, गोविंद भायल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञान मेले की शुरुआत करते अतिथि।