पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाजजनों ने धर्मगुरु की वाअज सुनी

समाजजनों ने धर्मगुरु की वाअज सुनी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैय्यदनामोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब का 104वां एवं 53वें धर्मगुरु आलीकदर मुफदल सैफुद्दीन का जन्मदिन मनाया। इस पर समाज के लोगों ने बोहरा मसजिद घरों पर विद्युत सज्जा की। साथ ही उदयपुर से सैय्यदना साहब की वाअज का सीधा प्रसारण किया गया। इसे सुनकर लाभ लिया गया। समाज के जोएब आसिफ ने बताया सैय्यदना साहब ने 52वें गुरु के जीवन पर प्रकाश डाला। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान पर समाज के लोगों को इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समाज के लोगों को हर समाज से अपनत्व की भावना रखने पर जोर दिया। साथ रहकर मिल-जुलकर काम करने का संदेश दिया। समाज के लोगों को बुराई से दूर रहने की नसीहत भी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल थे।

वाअज सुनते बोहरा समाज के लोग।