- Hindi News
- मंदिर की छत और ओटला निर्माण की अनुमति दिखाने पर भड़के लोग
मंदिर की छत और ओटला निर्माण की अनुमति दिखाने पर भड़के लोग
मंदिर की छत ओटला निर्माण की अनुमति दिखाने की बात पर लोग भड़क गए। उन्होंने अफसरों के समक्ष रोष जताया। मामला देवीसिंह गार्डन मार्ग स्थित चंद्रेश्वर महादेव मंदिर की छत ओटला निर्माण का है। शनिवार सुबह करीब 11.45 बजे एसडीएम दीपक आर्य तहसीलदार लाखनसिंह चौधरी मौके पर पहुंचे। यहां अफसरों रहवासियों के बीच जमकर बहस हुई। महिलाओं ने भी निर्माण कार्य रोकने के निर्देश पर एसडीएम का विरोध किया। डेढ़ घंटे तक चली बहस का समापन कलेक्टर से अनुमति के बाद निर्माण शुरू कराने पर खत्म हुई। सूचना मिलने पर टीआई के.एस. पंवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे।
एसडीएम श्री आर्य शनिवार को तहसीलदार श्री चौधरी, टीआई श्री पंवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माण कार्य की जानकारी ली। इस दौरान लोगों ने निर्माण रोकने पर आक्रोश जताया। श्री आर्य ने समिति सदस्यों को निर्माण की अनुमति दिखाने की बात कही। इस पर लोग भड़क गए। लोगों अफसरों के बीच जमकर बहस हुई। लोगों का कहना था, कि धार्मिक स्थलों पर निर्माण को अनुमति से मुक्त रखा जाए। इस पर अफसरों ने सुप्रीम कोर्ट के नए निर्देशों के तहत मुख्य मार्गों सरकारी भूमि पर वहीं कुछ देर बाद समिति सदस्य संगठन पदाधिकारी कलेक्टर श्री सिंह से मिलने के लिए कलेक्टोरेट रवाना हुए। इस बीच अंजड़ नाके पर भाजपा के जिला महामंत्री सुभाष जोशी लोगों को मिले। श्री जोशी ने कलेक्टर से चर्चा करने एवं आवेदन देने की बात कही। उन्होंने शाम तक श्री सिंह ने अनुमति जारी करने की बात कही है। मंदिर समिति अध्यक्ष भागीरथ कुशवाह ने कहा निर्माण की अनुमति के लिए कलेक्टर श्री सिंह को आवेदन दिया है। उधर, एहतियातन टीआई श्री पंवार पुलिसकर्मियों ने विवाद की मोबाइल से वीडियो रिकार्डिंग की।
एसडीएम श्री आर्य तहसीलदार श्री चौधरी नगर पालिका सीएमओ कुशलसिंह डोडवे के साथ जीप में सवार होकर लौटने लगे। इस दौरान महिलाओं ने जीप के गेट पर हाथ मारकर उन्हें रोकने का प्रयास किया।
मंदिर समिति अध्यक्ष भागीरथ कुशवाह ने बताया चंद्रेश्वर महादेव मंदिर कई सालों पुराना है। पिछले कुछ दिनों से समिति द्वारा मंदिर की छत ओटले का निर्माण किया जा रहा था। अब अनुमति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
मंदिर की छत को लेकर चर्चा करते एसडीएम दीपक आर्य रहवासी।