ट्रस्टी बुदाजी पाटीदार का निधन
अंजड़| गायत्रीशक्ति पीठ के निवृत्तमान प्रमुख ट्रस्टी, आनंद गाेशाला के ट्रस्टी, मार्डन एकेडमी एवं पाटीदार समाज बैंक के कोषाध्यक्ष बुदाजी पाटीदार का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बड़दा स्थित नर्मदा तट किया गया। अंतिम यात्रा में समाज के लोग, सामाजिक संस्था सहित अन्य लोग शामिल हुए। महेंद्र भावसार, जगदीश एग्रो, शोभाराम पाटीदार, नरेंद्र आवल्या, जुगलकिशोर पाटनी, डॉ. अमित वडनेरे, अनिल भावसार ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की है।