शारदा स्कूल में कॅरियर कार्यशाला कल से
अंजड़| शारदाहायर सेकंडरी स्कूल में कॅरियर कार्यशाला 9 फरवरी से होगी। प्राचार्य गोविंद भायल ने बताया 12वीं के विद्यार्थियों के लिए संस्था में 9 फरवरी से दोपहर 2 बजे कॅरियर काउंसिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें बीआईटी कॉलेज केरवा के प्राचार्य डॉ. जीएम दवांडे कॅरियर मार्गदर्शन दिया जाएगा। कार्यशाला में विद्यार्थियों को कॅरियर के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह है। शासकीय कॉलेज के कॅरियर काउंसलर डॉ. सुनील गोयल एवं डॉ. उमेश काकेश्वर कार्यशाला में जानकारी देंगे। स्कूल में कॅरियर संस्था में पहली बार पर कार्यशाला आयोजित हो रही है। इससे विद्यार्थियों में उत्साह है।