पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजयुमो के चार मंडल अध्यक्षों से जिम्मेदारी छीनी

भाजयुमो के चार मंडल अध्यक्षों से जिम्मेदारी छीनी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़वानी|भाजपा कार्यालयपर पार्टी के महाअभियान के लिए बैठक हुई। इसमें निष्क्रियता के चलते भाजयुमो के 4 मंडल अध्यक्षों से उनकी जिम्मेदारी छीन ली है।

मोर्चा के मीडिया प्रभारी अमित जिंदल ने बताया मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय यादव ने बड़वानी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संजीव यादव, पाटी के राहुल मालवीया, बोकराटा के पवन मालवीया अंजड़ के शक्तिसिंह मंडलोई को जिम्मेदारी से मुक्त किया गया। भाजपा महासदस्यता अभियान का लक्ष्य हासिल करने के लिए जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त किए गए। श्री यादव ने बड़वानी के लिए योगेश शर्मा, विकास भरसाकले सेंधवा, गणेश राठौर पानसेमल विजय सोनगड़े को राजपुर का प्रभारी नियुक्त किया है।