पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेले का उद्देश्य, अवसरों का मार्गदर्शन कर प्लेसमेंट कराना

मेले का उद्देश्य, अवसरों का मार्गदर्शन कर प्लेसमेंट कराना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॅरियरअवसर मेले के दो उद्देश्य हैं। पहला विद्यार्थियों को कॅरियर के विभिन्न सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी देकर मार्गदर्शन करना। दूसरा रोजगार प्रदाता कंपनियों, उद्योगों अन्य संस्थाओं को आमंत्रित कर विभिन्न सेवाओं में विद्यार्थियों का प्लेसमेंट कराने की व्यवस्था करना।

एसबीएन पीजी कॉलेज में कॅरियर सेल की बैठक में प्राचार्य डॉ. एन.एल. गुप्ता ने यह बात कही। बैठक में जिले के अंजड़, राजपुर निवाली कॉलेजों के प्राचार्य, कॅरियर काउंसलर्स एवं ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर्स शामिल हुए। डॉ. गुप्ता ने बताया मेला कलेक्टर रवींद्र सिंह के संरक्षण में कॉलेज मैदान पर लगेगा। प्रवीण मालवीया एवं अंतिम मौर्य ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। डॉ. प्रमोद पंडित ने कहा शिक्षक के रूप में हमारा परिश्रम विद्यार्थियों के लिए ही होता है। मेले के माध्यम से विद्यार्थी रोजगार प्राप्त कर सके। डॉ. मधुसूदन चौबे ने कहा विद्यार्थियों को इंटर्नशिप वाली संस्थाओं से परिचित कराने की व्यवस्था करना, स्थानीय औ़द्योगिक/व्यावसायिक आवश्यकता अनुरूप विद्यार्थियों के कौशल में वृद्धि करना मेले का उद्देश्य है। मेले के सफल संचालन के लिए बैठक में 7 समितियों का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। डॉ. गुप्ता ने बताया रोजगार प्रदाताओं से संपर्क समिति, पंडाल व्यवस्था समिति, मीडिया समिति, प्रचार-प्रसार समिति, विद्युत व्यवस्था एवं साउंड सिस्टम समिति, उद्घोषणा समिति एवं वीडियो प्रभारी समिति गठित की। प्राध्यापकों कॅरियर सेल के कार्यकर्ताओं, प्रशिक्षक समूह सदस्य शताब्दी अगल्चा, सुनील बामनिया, अंतिम मौर्य, प्रेरणा पाटील, प्रवीण मालवीया, गीना डावर, अनिल पाटीदार, कैलाश वर्मा, गंगेश शर्मा, गोलू सिसौदिया को शामिल किया। जिला रोजगार अधिकारी टी.एस. डुडवे, प्राचार्य डॉ. ज्योति अवासे, प्रो. संजय साठे, प्रो. भारतसिंह अवास्या, डॉ. वी.पी. सिंह, दीपक अग्रवाल, संदीप जांबोलकर, कॅरियर काउंसलर्स डॉ. अशोक ठाकुर, डॉ. सुनील गोयल, डॉ. शोभाराम कलमे, हेमराज, अभय सवनेर, एम. मुनुल, मुकेश वर्मा मौजूद थे।

बैठक में चर्चा करते समिति के सदस्य।

कॅरियर मेला