- Hindi News
- अंजड़ का अश्विन अमेरिका में देगा स्पीच, माइनिंग प्लान बताएगा
अंजड़ का अश्विन अमेरिका में देगा स्पीच, माइनिंग प्लान बताएगा
छह सदस्यीय दल का स्पर्धा में चयन
भास्करसंवाददाता |बड़वानी/अंजड़
अंजड़के पास छोटे से कस्बे भागसुर का छात्र अश्विन अगलचा अमेरिका में स्पीच देगा। अश्विन सहित 6 सदस्यीय दल का चयन एशिया में विश्वस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसमें वह माइनिंग की प्लानिंग को बताएंगे। भागसुर के छात्र अश्विन अगलचा ने बताया अंतरराष्ट्रीय संस्था सोसायटी फॉर माइनिंग, मेटलएर्जी एंड एक्स्प्लोरेशन अमेरिका द्वारा आयोजित की गई थी। इसमें माइनिंग की प्लानिंग डिजाइन प्रतियोगिता हुई। इसके प्रथम चरण में एशिया से 6 सदस्यीय टीम भारत खनिज आईआईटी खड़गपुर का चयन हुआ है। जो द्वितीय चरण 12 से 19 फरवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका के डेनवर शहर में होगा।
प्रतियोगिता में विश्व भर की करीब 6 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें हिस्सा लेने के लिए भारत की 6 सदस्यीय टीम 11 फरवरी को कोलकाता से रवाना होगी। वर्तमान में आश्विन अगलचा आईआईटी माइनिंग खनिज खड़गपुर कोलकाता का छात्र है। अश्विन ने बताया जनवरी माह में विश्व स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आईआईटी माइनिंग खड़गपुर से 6 विद्यार्थियों का चयन हुआ। प्रतियोगिता में माइनिंग (सुरंग) के लिए कम लागत समय में प्लानिंग तैयार करना था। हमने 140 पेज की रिपोर्ट बनाई थी। जिसमें 21 दिन में माइनिंग तैयार करने की रिपोर्ट तैयार की गई। रिपोर्ट तैयार करने में अश्विन ने ऑपरेशन की प्लानिंग करने में सहयोग दिया। जनवरी माह के पहले सप्ताह में अमेरिका से आए दल के समक्ष रिपोर्ट की स्पीच दी थी। इसी प्रकार भारत एशिया के विभिन्न कॉलेजों से रिपोर्ट तैयार की गई थी। इसमें एशिया से आईआईटी माइनिंग खड़गपुर का चयन द्वितीय चरण के लिए हुआ है। इस रिपोर्ट को अमेरिका में पेश किया जाएगा। 6 सदस्यीय दल में श्रीवांस श्रीवास्तव बिलासपुर, हर्षद चांडक नागपुर, अभिषेक गुप्ता उत्तराखंड , राजू लोचन चक्रवर्ती रांची, अभिषेक कुमार हरियाणा शामिल है। अश्विन ने कक्षा 10वीं तक की पढ़ाई अंजड़ में की है। इसके बाद कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई बड़वानी में की। साथ ही कोटा में आईआई की तैयारी की। 2012 में आईआईटी खड़गपुर में सिलेक्शन हुआ। तब से वह वहां पढ़ रहा है। फिलहाल उसकी पढ़ाई का तीसरा साल है।
विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट का मुख्य पेज।
अश्विन अगलचा