- Hindi News
- स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्रों का वितरण शुरू, 15 को अंतिम तिथि
स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्रों का वितरण शुरू, 15 को अंतिम तिथि
अंजड़ | स्वाध्यायीपरीक्षार्थियों के प्रवेश पत्रों का वितरण शुरू हुआ है। शासकीय बालक उमावि अंजड़ से स्वाध्यायी परीक्षार्थी के रूप में फार्म जमा करने वाले छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्रों का वितरण बुधवार से शुरू हुआ। प्राचार्य पदमकुमार जैन ने बताया परीक्षार्थी कार्यालय समय में आकर अपने प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसमें गलती होने पर कियोस्क सेंटर पर जाकर संशोधन आॅनलाइन करवा सकते हैं। संशोधन की अंतिम तारीख 15 फरवरी है।