राजपुर | खंडवा-बड़ौदास्टेट हाईवे पर बनी पुलिया से बाइक चालक नीचे गिर गई। इससे उसे गंभीर चोट आई है। लोगों के अनुसार स्टेट हाईवे पर बिलवा रोड के पास वाकडिया पुल से गुरुवार को 2.30 बजे पवन माली गिर गया। वह अंजड़ से साली की ओर बाइक से जा रहा था। 108 से अंजड़ भेजा गया।