पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज हमारो रंग केसरिया के साथ दो दीक्षार्थियों का बहुमान

आज हमारो रंग केसरिया के साथ दो दीक्षार्थियों का बहुमान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यक्रम में मौजूद श्वेतांबर जैन समाज के लोग एवं अन्य।

िवजयकुमार चत्तर शकुंतला की लाड़ली अंजली ने बी.कॉम (प्रथम वर्ष)तक शिक्षा ली लेकिन मन सांसारिक काम में नहीं लगा। माता-पिता की सहमति लेकर वैराग्य का मार्ग अपनाया। इसी तरह राजरतन मोगरे पूनम के पुत्र शुभम ने स्नातक किया। आगे पढ़ाई या नौकरी-धंधा करने की जगह दीक्षा लेने का मन बनाया। श्री चिप्पड़ ने बताया दोनों की दीक्षा 1 फरवरी को सैलाना में प्रवृतक जितेंद्र मुनिजी म.सा. प्रदान करेंगे। वे मुनिश्री के पहले शिष्य होंगे।

इसलिए अपनाया वैराग्य का मार्ग

भास्कर संवाददाता| बड़वानी

केसरिया-केसरियाआज हमारो रंग केसरिया..। बहन अंजली, भाई शुभमजी केसरिया की स्वर लहरियों के साथ शहर के श्वेतांबर जैन समाज के लोगों ने दो दीक्षार्थियों का बुहमान किया। गुरुवार को महावीरनगर स्थित शुभम पैलेस में सुबह 11 बजे समारोह हुआ। अध्यक्ष विजय चिप्पड़ ने बताया अंजली चत्तर रतलाम, शुभम मोगरा सैलाना को सम्मानित किया। ओम जैन बड़वानी, धनराज चोरड़िया निसरपुर, अशोक लुणकर अंजड़, विजय चिप्पड़ के आतिथ्य में हुए कार्यक्रम की शुरुआत में बड़वानी, अंजड़, राजपुर, निसरपुर, साली श्रीसंघ ने स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्वेतांबर जैन के महिला-पुरुष मौजूद थे।

अंजली चत्तर।

शुभम मोगरे।