- Hindi News
- बीए फर्स्ट सेम का छात्र नकल करते पकड़ाया, केस बनाया
बीए फर्स्ट सेम का छात्र नकल करते पकड़ाया, केस बनाया
कॉलेज में परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते उड़नदस्ता
अंजड़| देवीअहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के उड़नदस्ता के सदस्य गुरुवार कॉलेज पहुंचे। उन्होंने परीक्षा का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। नकल कर रहे एक छात्र को पकड़कर उन्होंने नकल प्रकरण बनाया। उड़नदस्ता समन्वयक डाॅ. कांता अलावा, सदस्य डॉ. प्रमोद पंडित प्रो. संजय साठे ने कॉलेज में चल रही परीक्षा का निरीक्षण किया। कॉलेज में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे के बीच बीए फर्स्ट सेम में इतिहास का पर्चा था। डॉ. पंडित ने बताया निरीक्षण के दौरान एक छात्र नकल करते पकड़ा गया। दो कक्षों में परीक्षा का संचालन किया गया था। परीक्षा में 54 विद्यार्थी शामिल हुए। उन्होंने कॉलेज प्राचार्यों को परीक्षा कक्ष में मोबाइल के उपयोग पर प्रतिबंधित रखने के आदेश दिए हैं। वीक्षक भी परीक्षा कक्ष में मोबाइल का उपयोग नहीं कर सकेंगे। उन्होंने कहा विद्यार्थियों के मोबाइल कक्ष के भीतर नहीं रखे जाए। उन्होंने आगामी दिनों में बड़वानी खरगाेन जिले के अन्य कॉलेजों का निरीक्षण करने की बात कही।