पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शोभायात्रा में कलश लेकर निकली बालिकाएं

शोभायात्रा में कलश लेकर निकली बालिकाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवाध्वज लहराते हुए युवा, बैंड बाजों की धुन पर थिरकते लोग, भजनों की प्रस्तुति देते गायक, सिर पर नर्मदा कलश लेकर चलती बालिकाएं.. इस धार्मिक आयोजन से पूरा नगर भक्तिमय हो गया। बुधवार सुबह करीब 11 बजे नगरागमन पर निकाली कलश यात्रा को दौरान बड़ी संख्या में जनसमूह शामिल था।

महेश्वर तहसील में 10 फरवरी को मां नर्मदा के तट पर हिंदू संगम सम्मेलन किया जाएगा। इसके लिए जिलेभर में मां नर्मदा हिंदू संगम आयाेजन समिति मां नर्मदा कलश यात्रा निकाल जा रही है। इसके तहत नगर में कलश यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा अस्पताल चौक से शुरू हुई। जो नगर के मुख्य मार्ग से होकर समापन बस स्टैंड पर किया गया। इस दौरान नगर में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। नगर में सराफा स्थित गणेश मंदिर में बजरंग दल ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के समापन पर विभाग संयोजक राधेश्याम पाटीदार ने मां नर्मदा की महत्ता बताते हुए हिंदू समाज से एकजुट रहने का आह्वान किया गया।

पूजा के बाद की कलशों की स्थापना

शोभायात्राके बाद मां नर्मदा कलशों को नगर की चार बस्तियों के मंदिरों में धर्मरक्षा समिति ने स्थापित किए। इसके पहले अस्पताल चौक स्थित संतोषी माता मंदिर में कलशों का पूजन किया गया। इसके बाद महाआरती की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। इस दौरान रवींद्र कुलकर्णी, राहुल डाबरिया, भूपेंद्र पाटीदार, प्रदीप जोशी, संजय गोयल, राजा मंडलोई, मोतीलाल उपस्थित थे।

शोभायात्रा में कलश लेकर चलती बालिका।

आयोजन