विद्यार्थियों ने किया थाने का भ्रमण
विद्यार्थियों ने किया थाने का भ्रमण
अंजड़: शालेयगतिविधियों के तहत वात्सल्य एकेडमी के विद्यार्थियों ने थाने का भ्रमण किया। थाने पर पदस्थ श्याम यादव ने बच्चों को कानूनी व्यवस्थाओं से अवगत कराते हुए अपराध करने पर मिलने वाले दंड एवं भविष्य में अच्छे नागरिक बनने के लिए सद व्यवहार से रहने एवं बुराइयों से दूर रहने की सलाह दी। इसके बाद सस्त्रागार में बंदूक, हेलमेट सुरक्षा कवच के उपयोग एवं उनका महत्व बताया। बाजार में जाकर किमी, सेटी मीटर, मीटर सहित सामान खरीदी बिक्री के नियम की जानकारी दी। प्राचार्य विजया वानखेड़े ने बच्चों को जीवन में उपयोगी इन सभी संस्थाओं का महत्व समझाया। धर्मेंद्र जैन, मुकेश धनगर ने बालकों को बाजार से होने वाले लाभ के बारे में बताया।