पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5 घंटे में नाले की सफाई की दवा का छिड़काव किया

5 घंटे में नाले की सफाई की दवा का छिड़काव किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषद ने रविवार को सफाई अभियान चलाया। इसमें नगर के बीच स्थित भोगली नदी की 5 घंटे साफ-सफाई कर गंदगी को हटाया गया। साथ ही दवाई का छिड़काव भी किया गया। ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।

अंबाराम दरोगा ने बताया नगर परिषद ने रविवार को सफाई अभियान की शुरुआत की। इसमें भोगली नदी दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक सफाई कर कचरा हटाया गया। इससे गंदा पानी बिना रुके नगर के बाहर हो जाएगा। इस नदी के आसपास के रहवासियों को गंदगी के कारण परेशान होना पड़ता था। साथ ही मच्छरों को मारने के लिए दवाइयों का छिड़काव किया गया। इससे लोगों को बीमारी की रोकथाम में लाभ मिलेगा। करीब 5 घंटे तक चले सफाई अभियान में 10 से अधिक मजदूर लगाए गए। अभियान के दौरान काम का निरीक्षण करने के लिए नगर परिषद अध्यक्ष राजा चौहान, कैलाश हाटड़िया, बद्री मालवीया सहित अन्य उपस्थित थे।

सफाई अभियान को मौका मुआयना करते अध्यक्ष राजा चौहान।