पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर में लोक अदालत 13 को

नगर में लोक अदालत 13 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर में लोक अदालत 13 को

अंजड़| नगरमें नेशनल लोक अदालत 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इसमें नगर के विभिन्न वार्डों में नगर परिषद अंजड़ के कर जैसे संपत्ति कर, समेकित सेवा शुल्क, विकास उपकर, शिक्षा उपकर, जलकर, भवन किराया का जिन व्यक्तियों पर अधिक मात्रा में बकाया है। उनके प्रकरणों को 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में पेश किया जाएगा। संबंधित बकायादारों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे। इस प्रकार की परेशानी से बचने के लिए संबंधित बकायादार अपने बकाया करों का भुगतान समय से पहले कर वह अपने प्रकरण को लोक अदालत में जाने से रोक सकते हैं। विभिन्न वार्डों में नगर परिषद के कर का जिन पर बकाया है उनके प्रकरणों को लोक अदालत में पेश किया जाएगा। बकायादारों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे।