अंजड़ में आईपीएल की तर्ज पर होगा मैच
नगरमें 23 दिसंबर से शुरू हो रहे किक्रेट की तैयारी तेजी से चल रही है। क्लब के मीडिया प्रभारी रवींद्र मालवीय ने बताया इसके लिए क्लब के सदस्य पिच तैयार कर रहे हैं। साथ ही मैदान पर रोजाना पानी का छिड़काव किया जाएगा। दर्शकों के बैठने के लिए पवेलियन तैयार किया जा रहा है। आईपीएल की दर्ज पर होने वाले इस क्रिकेट आयोजन में नगर सहित आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में दर्शक लुत्फ उठाने के लिए आते हैं।
क्लब के पिच क्यूरेटर राजेश कांजी ने बताया हर साल प्रतियोगिता के पहले नई पिच तैयार की जाती है। इस बार भी नई पिच बनाई गई। हमेशा की तरह इस बार भी तेज एवं उछाल वाली पिच तैयार की जा रही है। इसमें बल्लेबाजों गेंदबाजों दोनों का फायदा मिलेगा। क्लब के सीईओ राजू फोंगला ने बताया इस साल प्रतियोगिता में मप्र सहित अन्य राज्यों की 12 टीम शामिल होगी। इसमें इंदौर की दो टीम, सूरत, खंडवा, अहमदाबाद, धुलिया, बड़ौदा, रतलाम, पूना, मुंबई अंजड़ की टीम हिस्सा ले रही है। प्रतियोगिता लिग पद्धति से खेली जाएगी। इसमें मुख्य ईनाम के साथ कई आकर्षक पुरस्कार रखे गए है। इस तैयारी में क्लब के राजा गोस्वामी, सुयश सेंगर, जयपाल पंवार, अभिषेक, राजकुमार डाबर, सकलेन खान, सद्दाम, जयकांत शिकरे सहित सभी युवाओं सहयोग मिल रहा है।
पिच को तैयार कर जांच करते क्लब के सदस्य।
स्पोर्ट्स