पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मध्याह्न भोजन की दाल में निकली इल्लियां

मध्याह्न भोजन की दाल में निकली इल्लियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंगनवाड़ी 6 बी में मध्याह्न भोजन वितरण के दौरान दाल में इल्लियां निकली।

बदनावर. आंगनवाड़ीकेंद्र 6 बी में शनिवार को मध्याह्न भोजन की दाल में इल्लियां दिखने से हड़कंप मच गया। कार्यकर्ता रानी जायसवाल के अनुपस्थित रहने पर सहायिका मधु सोलंकी ने मामले की जानकारी पास ही संचालित सरकारी प्रावि के अध्यापकों को दी। नपं अध्यक्ष आशा सराफ एवं एसडीएम एकता जायसवाल ने तत्काल मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। दाल में इल्लियां होना पाए जाने पर श्रीराम स्व सहायता समूह को तत्काल बंद करने के आदेश दिए। जानकारी मिलते ही वार्ड 1, 11 एवं 14 में मध्याह्न भोजन बच्चों को नहीं दिया गया। मबावि परियोजना अधिकारी चंद्रसेना भिड़े ने बताया एसडीएम के आदेश पर श्रीराम समूह को तत्काल बंद कर दिया गया है। सभी समूहों को पत्र भेजकर मध्याह्न भोजन वितरण के दौरान सावधानी रखने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही होने पर समूह बंद करने एवं एफआईआर की चेतावनी भी दी है।