पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

न्यूज इनबॉक्स .

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूज इनबॉक्स .

मुनिश्री से लिया आशीर्वाद

केसूर. बदनावरविधायक भंवरसिंह शेखावत, धार जिला भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. प्रहलाद सोलंकी ने केसूर तेरापंथ भवन पर चातुर्मास कर रहे भूपेंद्र मुनिश्री का आशीर्वाद लिया। विधायक मुनिश्री के बीच क्षेत्र के विकास पर चर्चा हुई। अशोक चौधरी, संजय टेबा, शैलेंद्र टेबा, विपिन पितलीया, अशोक मुणत आदि उपस्थित थे। जानकारी दिनेश टेबा ने दी।

स्वास्थ्यसंबंधी सलाह दी

राजोद. समीपस्थग्राम गोंदीखेड़ा में आगंनवाड़ी केंद्र पर गर्भवती माताओं की गोद भराई कार्यक्रम हुआ। स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई। कार्यकर्ता रामकन्याबाई वसुनिया,चंदाबाई, सहायिका कीर्ति सेन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

गोपालपुरस्कार योजना के आवेदन 16 तक

धरमपुरी. पशुपालन विभाग की गोपाल पुरस्कार योजना के लिए विकासखंड स्तर पर आवेदन लिए जा रहे है। विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एलआर सिसौदिया ने बताया योजना में देशी नस्ल की प्रतिदिन 4 लीटर दूध देने वाली गायों के मालिक 16 सितंबर तक कार्यालय से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं।