- Hindi News
- ‘कमजोर वर्ग के बच्चों की कोचिंग क्लास है विवेकानंद केंद्र’
‘कमजोर वर्ग के बच्चों की कोचिंग क्लास है विवेकानंद केंद्र’
विवेकानंद अध्ययन केंद्र कक्षाओं का नियमित संचालन हो रहा है।
बदनावर. छात्रोंके शैक्षणिक गुणवत्ता स्तर सुधार के लिए सरकारी स्कूलों में 10वीं एवं 12वीं के छात्रों के लिए विवेकानंद अध्ययन केंद्र में दो घंटे कक्षा लग रही है। उत्कृष्ट एवं मॉडल स्कूल में भी सुबह कक्षाएं लग रही हैं। कठिन अवधारणा, बोर्ड परीक्षाओं के महत्वपूर्ण संभावित प्रश्न आदि का शिक्षण (कोचिंग) दिया जा रहा है। अध्ययन केंद्र के सहप्रभारी प्रदीप पांडेय बताते है कि शैक्षिक गुणवत्ता के लिहाज से केंद्र निर्धन, अजा, अजजा, पिछड़ा के लिए कोचिंग क्लास साबित हो रहे हैं। उन्हें अधिक लाभ मिल रहा है। आगामी योजना को लेकर बताया कि बोर्ड परीक्षा हेतु मार्गदर्शन, प्रश्र बैंक विषयवार तैयार कर स्कूल में उपलब्ध कराएंगे। करियर मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है। योजना के क्रियान्वयन में सफलता के लिए समाजसेवी संगठनों से भी सहयोग के लिए संपर्क किया जा रहा है।