- Hindi News
- ढोलाना में बंदरों का मजमा लगने से घबराए ग्रामीण
ढोलाना में बंदरों का मजमा लगने से घबराए ग्रामीण
यातायात प्रभावित, नहीं पहुंचा वन विभाग का अमला
बदनावर/ढोलाना. ढोलानामें सरकारी मावि के पास शनिवार सुबह दो बंदरों की लड़ाई में एक की मौत हो गई। एक बंदर ने उसे बबूल के पेड़ पर लटका दिया। बड़ी संख्या में बंदर पेड़ पर नीचे जमा हो गए आवागमन प्रभावित हो गया। ग्रामीण उत्तेजित बंदरों से हमले के भय के मारे वहां से गुजर भी नहीं पा रहे हंै।
फिलहाल पटाखे आदि की मदद से बंदरों को तितर बितर किया है लेकिन वे फिर एकत्रित होने लगे हैं। सूचना देने के आठ घंटे बीत जाने के बाद भी वन विभाग का अमला नही पहुंच पाने से ग्रामीण परेशान होते रहे। डिप्टी रेंजर दिनेश व्यास ने बताया कि सूचना मिल गई है, चौकीदार भी फोन नहीं उठा रहा है, हम लोग रलायता में किए पौधारोपण पर ग्रामीणों द्वारा मवेशी चराने के मामले में समझाइश के लिए आए हंै। एक घंटे में ढोलाना पहुंच पाएंगे।