- Hindi News
- कराते में पांच ने स्वर्ण, पांच ने कांस्य पदक जीते
कराते में पांच ने स्वर्ण, पांच ने कांस्य पदक जीते
कराते में पांच ने स्वर्ण, पांच ने कांस्य पदक जीते
धार | इंदौरमें हुई 60वीं राज्यस्तरीय शालेय कराते प्रतियोगिता में धार के खिलाड़ियों ने परचम फहराया। कराते कोच अनुपम तिवारी ने बताया 15 खिलाड़ियों ने भाग लिया। शिवानी पंवार, दुर्गेश चौहान, शिवम राजावत, अमन व्यास, अमय शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। अमिता वैष्णव, खुशी जाट, अजय परमार, राहुल जाट, भावेश गोस्वामी ने कांस्य पदक कब्जे में किया।
विधायकभूरिया राज्य स्तरीय सदस्य मनोनीत
राजगढ़ | अनुसूचितजाति कल्याण विभाग ने सरदारपुर विधायक वेलसिंह भूरिया को राज्य स्तरीय सतर्कता एवं मानीटरिंग समिति में सदस्य बनाया है। वे गत 12 साल से इस विभाग की जिला स्तरीय समिति में सदस्य थे।
तातेड़प्रदेश श्रीसंघ अध्यक्ष मनोनीत
राजगढ़ | श्रीसौधर्म बृहत्तपोगच्छीय त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ के राष्ट्रीय अधिवेशन बीजापुर में सुरेश तातेड़ को मध्यप्रदेश श्रीसंघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अधिवेशन राष्ट्रसंत आचार्य जयंतसेनसूरीश्वरजी की निश्रा में आयोजित हुआ।
सुंद्रैलके सचिन केबीसी के अंतिम 10 में
सुंद्रैल | कौनबनेगा करोड़पति में सुंद्रैल सचिन राजपूत (दरबार) अंतिम 10 में पहुंचे। कार्यक्रम टीवी पर सोमवार को प्रसारित होगा। इसके पूर्व जिले के सोमेंद्रसिंह राठौर (शेरगढ़) केबीसी में पहुंचे थे। सचिन ने बताया वे चार साल से प्रयासरत थे। रोजाना 200 एसएमएस भेजते थे।
बाइककी टक्कर से बालक घायल
बदनावर | नागेश्वरके पास रविवार को बाइक (एमपी11 एमई 0749) की टक्कर से 12 वर्षीय बालक अभिषेक दिलीपसिंह घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक से टक्कर लगते ही अभिषेक सात-आठ फीट उछल गया। बाइक सवार भी वाहन सहित गिरने के बाद भीड़ देखकर भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज किया है। ये लोग बड़े पिताजी के निधन के तीसरे दिन उठावने पर नागेश्वर गए थे लौटते समय हादसा हो गया।
सर्पदंशसे दो महिलाओं की मौत
गंधवानी | खेड़ीमें हीरूबाई पति कालु (36) को आंगन में झाड़ू लगाते समय दरवाजे के पास चूहों के दर से निकले सांप ने डंस लिया। झाड़ फूंक में समय निकल गया। बाद में स्वास्थ्य केंद्र गंधवानी लाए, जहां मृत घोषित कर दिया। कोसदना में रूपलीबाई रुखड़िया (33) अपने खेत पर काम कर रही थी। उस समय हाथ के अंगूठे पर सांप ने डंस लिया। उसकी भी म