- Hindi News
- खराब ट्रेलर में घुसा कंटेनर, मरम्मत कर रहे युवक की कुचलने से मौत
खराब ट्रेलर में घुसा कंटेनर, मरम्मत कर रहे युवक की कुचलने से मौत
भास्कर संवाददाता | नागदा/कानवन
लेबड़-जावराफोरलेन पर नागदा-कानवन के बीच शनिवार रात खड़े ट्रेलर में कंटेनर जा घुसा। ट्रेलर के नीचे रिपेयरिंग कर रहे युवक की कुचलने से मौत हो गई। एक अन्य घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार ट्रेलर (एमपी 09 केसी 7695) के शॉफ्ट में खराबी आने के चलते सड़क के किनारे खड़ा कर सुधारा जा रहा था। तभी पीछे से रहा तेज रफ्तार कंटेनर (एचआर 55 टी 5544) ट्रेलर में जा घुसा। दूर तक ट्रेलर को घसीटते हुए ले गया। ट्रेलर के नीचे रिपेयरिंग में लगे मांगीलाल (50) की कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य प्रदीप देवीलाल (40) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इंदौर भेजा गया। टक्कर के बाद कंटेनर के चालक वाहन छोड़कर भाग निकले। कानवन थाना के वाईएस जादौन, प्रकाश सरोदे, यशवंत योगी, अमरसिंह लश्करी ने मौके पर पहुंचकर क्रेन से वाहन हटवाए और मांगीलाल को निकलवाया। बदनावर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रोड किनारे रिपेयरिंग के लिए खड़े ट्राले को कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी।