तीन दिन में ही फटा पोल का कांक्रीट
तीन दिन में ही फटा पोल का कांक्रीट
बदनावर. बड़ीचौपाटी टू बैजनाथ मंदिर रोड चौड़ीकरण के दौरान मिडियन के मध्य लगाए बिजली पोल का कांक्रीट करने के तीन चार दिनों के भीतर ही फटने लगा है। पोल की ऊंचाई भी 30 फीट से अधिक है। ऐसे में कमजोर कांक्रीट के चलते हादसे का भय है। मिडियन पर ठेकेदार द्वारा 39 पोल लगाए हैं। मामले में नपं इंजीनियर संजय गुप्ता के मोबाइल रिसीव नहीं करने से चर्चा नहीं हो सकी। दरोगा महेश ने कहा गिर जाएंगे तो फिर लगा देंगे।