- Hindi News
- अणु स्मृति दिवस पर तीन दिनी कार्यक्रम 17 से
अणु स्मृति दिवस पर तीन दिनी कार्यक्रम 17 से
बदनावर | जैनस्थानक भवन में आचार्य उमेशमुनिजी की स्मृति में 17 सितंबर से मप्र में मालवा, निमाड़, डुंगर सहित छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र आदि प्रांतों में अणु स्मृति दिवस पर तीन दिन आराधना आयोजन होंगे। विराजित प्रवर्तक जिनेंद्रमुनिजी एवं धर्मदास गण के संत साध्वी सान्निध्य देंगे। पहले दिन संकल्प दिवस पर एक घंटे उमेश चालीसा का पाठ, एक साल में प्रतिकमण का सार्थ पढ़ने का संकल्प, दूसरे दिन सपरिवार प्रवचन के दौरान सामयिक, 36 सामूहिक वंदना एवं आचार्य पर रचित स्तवन प्रतियोगिता, अंतिम दिवस गुरु भक्ति अभिव्यक्ति दिवस पर गुरुगुण स्मरण, आचार्य के जीवन साहित्य पर आधारित प्रश्नमंच एवं नवकार मंत्र के सामूहिक जाप होंगे आराधनाएं, एकासन एवं तेले की तपस्या के साथ होगी। धर्मदास गण परिषद अध्यक्ष ज्ञानचंद बुपक्या खाचरोद, शांतिलाल भंडारी मुंबई, देवेंद्र गादिया दाहोद, सुनीता गादिया थांदला ने शामिल होने की अपील की।
जितेंद्रअग्रवाल अध्यक्ष
धार | अग्रसेनसोशल ग्रुप की सामान्य बैठक हुई। अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। जयंती महोत्सव में अग्रसेन सोशल ग्रुप की भागीदारी के लिए सर्वानुमति से जितेंद्र अग्रवाल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सचिव अशोक गर्ग, सह सचिव राजेंद्र गोयल एवं कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल को बनाया।