कहीं शोभायात्रा, कहीं कृष्ण जन्मोत्सव
धार. बंसत विहार काॅलोनी में कथा के समापन पर महाआरती के बाद शोभायात्रा निकाली गई।
बदनावर. कृष्ण जन्मोत्सव पर महिलाओं ने नृत्य किया।
भास्कर संवाददाता | धार
वसंतविहारकॉलोनी के गरबा चौक में चल रही भागवत कथा का रविवार को समापन हो गया। इस मौके पर महाआरती उतारी गई। शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से निकली। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
बालकृष्णको चटाया माखन
बदनावर| सरस्वतीकॉलोनी स्थित लक्ष्मी मंदिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। छह माह के कृष्ण बने काव्य विनोद शर्मा को जब वासुदेव बने अशोक हारोड़ टोकनी में उठाकर जुलूस के रूप में कथा स्थल तक लाए तो महिलाएं हर्ष से नाच उठी। गुलाल एवं केशरिया रंग की बारिश की गई। कथावाचक पं मयंक शर्मा ने जब गोद में किलकारियां मारते बालकृष्ण को माखन चटाया तो माहौल कृष्णमय हो गया। जमकर आतिशबाजी की गई। माखन मिश्री का प्रसाद वितरण हुआ। पं शर्मा ने माता, पिता एवं गुरू सेवा की महता पर प्रकाश डाला। कथा के दौरान गंगा अवतरण, श्रीराम, श्रीकृष्ण जन्म का वाचन किया। गजराज मोक्ष, भागीरथ कथा, भक्त अमरीश, राजा दशरथ कथा, राम एवं कृष्ण चरित्र वर्णन किया। इस दौरान भजनों की प्रस्तुति दी गई कथा श्रवण के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु़ पहुंच रहे है।
भागवत कथा
धार मेंे वसंत विहार कॉलोनी में समापन, बदनावर के लक्ष्मी मंदिर में कथा जारी